Wednesday, June 30, 2010

[swadisht bhojan] पनीर कोरमा (Paneer Korma)

 सामग्री:
  • ३०० ग्राम पनीर
  • ५ टमाटर १/२ इंच के टुकडो में काटे हुए
  • २ बारीक कटे प्याज
  • ३ चीरी हुयी हरी मिर्च
  • १ प्याला हरा धनिया
  • १ बड़ा चम्मच लहसुन अदरक का पेस्ट
  • १/२ बड़ा चम्मच तेल या घी
  • १ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • १ १/२ छोटा चम्मच पिसी लाल मिर्च
  • १ छोटा चम्मच हल्दी
  • १०० ग्राम ताजा क्रीम
  • १ छोटा चम्मच पोस्त
  • ५० ग्राम काजू
  • २ बड़ा चम्मच नारियल पावडर
  • २ अदद छोटी इलाइची
तय्यारी:
पनीर को एक इंच लम्बे फेक इंच चोवड़े और आधा इंच मोटे टुकडो में काटिए | बर्तन में घी को गर्म करके उसमे पनीर के टुकडो को डालिये| जब वह रंग बदलने लगे तो (आधे मिनट के बाद) बर्तन में से निकालकर एक तरफ रखिये|
पोस्ट, नारियल पोडर, काजू मिलाकर पीसकर पेस्ट बनाईये| कडाही में तेल गरम करके बारीक कटे प्याज के सात इलाइची के दाने दाल दे |
प्याज को सुनेहरा होने तक भूनिए | अब टमाटर के टुकड़े डाल दे, एक मिनट तक भूनिए| अदरक, लहसुन और हरी मिर्च, गारी का मिश्रण, हल्दी मिलाकर चला दे| आवश्यक हो तो थोडा पानी और छिड़क दीजिये | ३-४ मिनट के बाद पनीर, ताजा क्रीम डालकर २ मिनट तक पकाईये, अब नमक और लाल मिर्च, गरम मसाला मिलाकर चलाये| कम आंच पर पांच मिनट तक पकाईये|
महकता पनीर का कोरमा बन जाए तो सर्विंग दिश में रखे और कुत्र हरा धनिया से सजाकर परोसिये |
    

--
Swadisht Bhojan द्वारा swadisht bhojan के लिए 6/30/2010 08:50:00 PM को पोस्ट किया गया

--
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "Indian food / Recipes" group.
To post to this group, send email to indian-food-recipes@googlegroups.com.
To unsubscribe from this group, send email to indian-food-recipes+unsubscribe@googlegroups.com.
For more options, visit this group at http://groups.google.com/group/indian-food-recipes?hl=en.

No comments:

Post a Comment